खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर स्थित दो फैक्टरियों में चोरों ने रात के समय सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 निवासी संतोष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनकी फिरोजपुर बांगर गांव में बालीनो पेंट्स केमिकल्स इंडिया नाम से फैक्टरी है। उनकी फैक्टरी के साथ ही रोहिणी सेक्टर-22 निवासी शरद राय की नेवी पाॅलिमर्स नाम से फैक्टरी है।
आरोप है कि 25-26 मई की रात चोर फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर फैक्टरी से बिजली के तार, नई वायर के बंडल, एमसीबी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। जबकि चोरों ने सबूत मिटाने के लिए फैक्टरी में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं पड़ोसी फैक्टरी से भी बिजली के तार, लैपटाॅप और मोबाइल चोरी कर लिया गया। घटना का पता सुबह फैक्टरी पहुंचने पर चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।