फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाबों पर खड़ी कारों को निशाना बना रहे चोर, दो दिन में तीन कारों के शीशे चटकाए

Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ता दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: वीडियोग्र
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित ढाबों पर गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। दो दिन में ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों में चोरी की तीन वारदात सामने आ चुकी हैं। गन्नौर के बाद अब मुरथल व राई क्षेत्र के ढाबों पर चोरी के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-50 निवासी रतुल कश्यप ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को पत्नी अरमिंदर कश्यप के साथ चंडीगढ़ से नोएडा जा रहे थे। रात को वह बीसवां मील के पास स्थित बॉलीवुड ढाबा पर लघुशंका के लिए रुके थे। वह लघुशंका के बाद कार के पास आए तो शीशा टूटा मिला। चोर कार के अंदर से लैपटॉप, पर्स, आईपैड, चश्मा, कागजात, पासपोर्ट, चार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, करीब आठ हजार रुपये व पांच हजार के बांग्लादेश के नोट चोरी कर ले गए। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी में जा रहे परिवार की कार से नकदी व सामान चोरी

मुरथल के झिलमिल ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार से नकदी व सामान चोरी कर लिया गया। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के गांव अलीपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह कार में सवार होकर मंगलवार को कुरुक्षेत्र के पिपली जा रहे थे। उन्होंने चाय पीने के लिए ढाबे पर कार रोकी थी। कुछ देर बाद बाहर आए तो कार का शीशा टूटा था। कार से 27 हजार रुपये, 6 डेबिट कार्ड व अन्य सामान चोरी मिला।
विज्ञापन


व्यवसायी की गाड़ी से चोरी हुए थे हीरे के दो अंगूठी व सामान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी के त्रिशील कॉलोनी निवासी मयंक जैन की कार का शीशा तोड़कर दो हीरे की अंगूठी, सोने के आभूषण, 15 हजार रुपये की नकदी व सामान चोर हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें