फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांटे में चिप लगाकर कर रहे थे मापतोल में गड़बड़ी

Fri, 28 Jun 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जींद से गोहाना के बीच 352ए हाईवे का निर्माण कर रही एजेंसी के कैंप परिसर में इलेक्ट्राॅनिक मापतोल कांटा में चिप लगा गड़बड़ी की जा रही थी। इसकी जानकारी तब मिली जब कांटा खराब हुआ। कंपनी प्रबंधन ने पांच कर्मचारियों पर शक जताते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जींद-गोहाना के बीच 352ए हाईवे निर्माण का काम कर रही है। कंपनी ने गोहाना-गन्नौर मार्ग स्थित गांव गामड़ी के पास कैंप बनाया गया है। गामडी में ही इलेक्ट्रॉनिक मापतोल कांटा लगाया है। इसी कांटे पर परियोजना से जुड़ी निर्माण सामग्री रोड़ी, बजरी, जीएसबी, डस्ट, सीमेंट, एलडीओ, बिटुमिन आदि का मापतोल किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब होने पर जांच की गई। इसी दौरान लोड सेल के तार पर एक चिप लगी मिली, जिसकी सूचना परियोजना प्रबंधक व उच्च अधिकारियों को दी गई। कंपनी में स्टोर क उप प्रबंधक रविंद्र, ऑपरेटर ओमेंद्र, सुपरवाइजर नरेश, कुलदीप, मनोहर आदि तोल कांटे की देखरेख करते थे। उन्होंने इन पांचों पर गड़बड़ी करने का शक जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें