फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में 12 दिनों में छह महापंचायत करेंगे किसान, यहां पढ़ें- कब-कहां शक्ति प्रदर्शन करेंगे 'अन्नदाता'

Thu, 11 Feb 2021 11:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • 12 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद, 13 को हरियाणा के बहादुरगढ़, 18 फरवरी को राजस्थान के श्रीगंगानगर में महापंचायत 
  • 19 फरवरी को राजस्थान के हनुमानगढ़, 22 फरवरी को हरियाणा के सिरसा, 23 को राजस्थान के सीकर में महापंचायत 
विज्ञापन
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार से बातचीत का रास्ता खोलने के लिए किसानों ने महापंचायतों के सहारे दबाव बनाने की तैयारी की हुई है। इसलिए ही तीन राज्यों में अगले 12 दिनों में छह महापंचायत रखी गई है। यह महापंचायत उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में होंगी और इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के सभी मुख्य नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शनपाल ने बताया कि 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी में महापंचायत होगी। 13 फरवरी को हरियाणा के बहादुरगढ़, 18 फरवरी को राजस्थान के श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर, 19 फरवरी को राजस्थान के हनुमानगढ़ , 22 फरवरी को हरियाणा के सिरसा और 23 फरवरी को राजस्थान के सीकर में महापंचायत होगी। 

किसानों नेताओं ने बताया कि इन महापंचायतों में किसानों को कृषि कानूनों के बारे में बताया जाएगा और अपने यहां आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि सरकार हर जगह किसानों का अपमान कर रही है और उनको रोजाना नया नाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब किसानों को उकसाने का प्रयास है, इसे किसान समझ चुके हैं। इसलिए ही किसानों ने सरकार से आस छोड़कर अब आंदोलन को व्यापक करने पर जोर दिया है। दर्शनपाल ने कहा कि किसान महापंचायतों का दौर जारी है और आगे इसे तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें