फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहीं रहेगा दवाओं का टोटा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया डेढ़ करोड़ रुपये का बजट

Mon, 20 May 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में स्थित जिला क्षय रोग केंद्र। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में अब दवाओं का टोटा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं की खरीद करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी किए है। मुख्यालय से बजट न मिलने के कारण जिला अस्पताल में कई प्रकार की दवाओं की कमी बनी हुई थी। इसके चलते मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए विभाग ने तीन माह के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

दवाओं की कमी का मुद्दा अमर उजाला ने 2 मई के अंक में सीबीसी मशीन खराब, दवाएं भी कम शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर उठाया था। जिला नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चों के लिए पीसीएम सिरप, सालबुटामोल सिरप कई दिन से खत्म थी। वहीं, चर्म रोगियों के लिए मोमेटासोन क्रीम, फ्यूसिडिक क्रीम व हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम के अलावा एंटीबायोटिक दवा के रूप में अमोक्सी कैप्सूल भी खत्म थे। काफी समय से टीबी मरीजों के लिए कंपनियों से दवाएं नहीं मिल रही थीं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।
टीबी मरीजों को भी राहत, दवाओं की पहुंची खेप
ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) मरीजों को अब स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली दवाइयों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल में टीबी मरीजों के उपचार के लिए दवाओं की खेप पहुंच गई है। अब जिले में 1838 मरीजों को काफी राहत मिलेगी। टीबी की दवा कम होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। पहले टीबी के मरीजों को एक माह के लिए दवाएं दी जाती थीं। अब मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

टीबी मरीजों के लिए यह दवाइयां और सामान पहुंचा
1152 स्ट्रिप, 4 एफडीसी 1440 टेबलेट, 3 एफडीसी एडल्ट पाइरिडोक्सिन 2 हजार टेबलेट, लिवोफ्लॉक्स 250 एमजी 1600 टेबलेट, बिडाकुलिन के 5 जार, 2 एफडीसी पीडियाटरिक 270 स्ट्रिप, 3 एफडीसी 180 स्ट्रिप।
वर्जन
विभाग की ओर से दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मिला है। अब मरीजों की सुविधा के लिए दवाओं की खरीद की गई है। साथ ही टीबी के मरीजों के लिए सरकार से दवाओं की खेप मिली है। अस्पताल में अब दवाइयों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत

सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में स्थित जिला क्षय रोग केंद्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें