फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहीं रहेगी खाद की किल्लत, 2600 मीट्रिक टन यूरिया का रैक लगा

Tue, 21 Jan 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे खाद के रैक से खाद उतारते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में किसानों को खाद की किल्लत ना हो इसके लिए कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा है। यहां से खाद दो दिन में खाद विक्रेताओं की दुकानों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद जिले के किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे रैक में से एक हजार मीट्रिक टन दिल्ली और 200 मीट्रिक टन खाद रोहतक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल उगा रखी है। वहीं सरसों सहित कई अन्य फसलें भी उगाई गई है। जनवरी में फसल में की गई सिंचाई के बाद फसलों में यूरिया खाद का छिड़काव किया जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों को फसल में सिंचाई की आवश्यकता कम ही पड़ी है। अब धूप निकलने से किसान खेतों में यूरिया का छिड़काव करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में जनवरी में यूरिया खाद की मांग बढ़ जाती है। किसानों के सामने खाद की किल्लत न रहे, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय रिपोर्ट भेजकर खाद मंगवाया है।

जिले को मिलेगा 1400 मीट्रिक टन खाद
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा है। सोनीपत के साथ दिल्ली व रोहतक के किसानों को भी खाद मिलेगा। एक हजार मीट्रिक टन यूरिया दिल्ली और 200 मीट्रिक टन यूरिया खाद रोहतक भेजा जाएगा। शेष 1400 एमटी यूरिया खाद सोनीपत के किसानों को मिलेगा। कृषि अधिकारियों ने किसानों का आह्वान किया है कि वह आवश्यकता से अधिक खाद का स्टॉक ना करें। जिससे सभी किसानों तक खाद आसानी से पहुंच सके।
विज्ञापन



जिले में किसानों को खाद की कमी ना रहे इसके लिए मुख्यालय से संपर्क कर यूरिया खाद मंगवाया गया है। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा है। जिसमें से जिले के किसानों को 1400 मीट्रिक टन यूरिया खाद मिलेगा। शेष खाद दिल्ली व रोहतक भेजा जाएगा। खाद दो दिन में खाद विक्रेताओं तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद किसान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें