सोनीपत। नए साल पर जमकर जश्न मनाया जाएगा। धमाल मचाने को युवा वर्ग तैयार है। शहर के होटल, रेस्टोरेंट के साथ मुरथल के होटल व ढाबे भी 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए म्यूजिक, लाइट और लजीज फूड की तैयारी में जुटे हैं। नाच-गाने से लेकर कपल के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं। होटल व ढाबा संचालकों का कहना है कि लोगों में इस बार खासा उत्साह बना हुआ है।
सोनीपत शहर में कई होटल के साथ ही मुरथल के ढाबे व होटल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। होटलों और ढाबा संचालकों ने एंकर, लाइव म्यूजिक परफार्मर, आर्केस्ट्रा की टीम फाइनल कर ली है। इन सबके साथ लोगों को उनका मनपसंद लजीज व्यंजन भी मिलेगा और वह भी अनलिमिटेड। मॉल व शोरूम संचालक भी उपभोक्ताओं को खरीदारी पर आकर्षक छूट दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने नव वर्ष के कार्यक्रमों के शुल्क तय कर लिए हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए होटलों में 2 हजार से पांच हजार तक कूपन दिए जा रहे हैं।
मुरथल रोड स्थित होटल संचालक सतेंद्र राठी बताते हैं कि इसके लिए विशेष तैयारी पहले से ही कर ली गई है। वहीं भिगान स्थित होटल में लाइव इवेंट का आयोजन होगा। सचिन हुड्डा ने बताया कि नए वर्ष को लेकर होटल को शानदार तरीके से सजाया जा रहा है।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: