फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे से मिली राहत तो सुबह हवा चलने से ठंड बढ़ी

Wed, 20 Nov 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव लगातार जारी है। सुबह ठंडी हवा चलने से कोहरे व स्मॉग का प्रभाव कम होता चला गया, लेकिन ठंड बढ़ गई। स्मॉग छंटने से सुबह ही आठ बजे ही धूप निकल गई थी, जिससे वाहन चालकों ने राहत ली और सात दिन बाद सुबह के समय हाईवे पर रफ्तार भर सके।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। जिले का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।

सुबह कोहरे व स्मॉग से राहत मिल सकी। जिले में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 12 बजे यह 410 पर था। रात 9 बजे इसमें और राहत मिली और एक्यूआई 356 पर आ गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा छाया था। इसके बाद धूप निकली तो बच्चों ने पार्क में खेलकर आनंद लिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी केएमपी-केजीपी से गुजारे वाहन
ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होने के बाद से दिल्ली में डीजल से चलने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए पुलिस टीम ने केजीपी व केएमपी के जीरो पॉइंट पर नाका लगाया। वाहनों को वाया केजीपी व केएमपी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें