फोटो 06: सोनीपत के फाजिलपुर बिजली घर में मरम्मत कार्य में जुटे बिजली कर्मी। संवाद
बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते आधे शहर की करीब 10 कॉलोनियों में साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार को छुट्टी के दिन कॉलोनियों में बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर बाद लोगों को राहत मिल सकी।
रेलवे लाइन पार मंडी क्षेत्र में 33 केवी सूरज स्टील उप केंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है।
बिजली निगम ने रविवार को लाइन की मरम्मत के लिए परमिट ले रखा था। सुबह 10 बजे 33 केवी सूरज स्टील घर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पुराने औद्योगिक क्षेत्र समेत 10 से ज्यादा कॉलोनियों में 5:30 बजे तक बिजली गुल रही। बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, वेस्ट रामनगर, प्रभु नगर, मिर्च मंडी, आर्य नगर, गुड़ मंडी, काठ मंडी में दोपहर बाद 3.30 बजे तक बिजली बंद रही। संवाद