फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समता और विष्णु नगर फीडर पर तीन घंटे बिजली गुल रही

Thu, 23 May 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना शहर में लाइन को शिफ्ट करते बिजली निगम के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड के कारण खराब होने से बचाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों ने जींद रोड क्षेत्र का लोड समता फीडर पर शिफ्ट करवाया। जिससे चलते वीरवार को समता और विष्णु नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की खपत और लाइनों पर लोड बढ़ गया है। अधिक लोड के कारण उपभोक्ताओं को बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम ने लोड शिफ्ट करने का काम शुरू किया है। शहर में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए लोड शिफ्ट करने का कार्य सुबह 10 बजे शुरू किया।

वर्जन

जींद रोड क्षेत्र का लोड कम करने के लिए समता फीडर पर शिफ्ट किया है। इससे दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।-विकास सूर्यवंशी, उपमंडल अभियंता, सिटी सब-डिविजन, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें