फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं : बबीता दहिया

Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हलका खरखौदा संयोजक एवं भाजपा नेत्री बबीता दहिया ने रविवार को कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। हमारा मानना है कि यह राजनीतिक षडयंत्र है, कुछ लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की छवि को खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री बबीता दहिया ने कहा कि मैं खुद एक महिला हूं, महिलाओं का मान व सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। यहां एक ऐसी महिला है, जिसे बरगलाया गया है। बबीता दहिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कुछ कांग्रेसी नेता महिला को मोहरा बनाकर या ब्लैकमेल कर इस्तेमाल कर रहे हों। महिला के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर ऐसा होता तो खुद मामले में गवाह ही सामने आकर इस घटना को न नकारते। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को खरखौदा में सुना। जिसमें देश के प्रधानमंत्री ने 75वें गणतंत्र दिवस की देशवासियों को अग्रिम बधाई दी। इस दौरान गुलशन ठेकेदार, पार्षद श्याम पाल, गोपाल सैनी, राजेंद्र सैनी, नरेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें