फोटो 52: पंचकूला में आयोजित बैठक के दौरान सरकार के समक्ष सुझाव रखते विधायक निखिल मदान। स्रोत: प
- फोटो : reasi
सोनीपत। भाजपा विधायक निखिल मदान ने पंचकूला में आयोजित दो दिवसीय बजट पूर्व परामर्श बैठक में सरकार के समक्ष कुछ सुझाव रखे। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व विभाग में बजट संबंधी विभिन्न सुझाव साझा किए।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन तभी संभव है जब सभी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की उपलब्धता हो। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। प्रदेश के सभी स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में वन क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत है। गोचरान भूमि को चिह्नित करके गौ अभ्यारण्य बनाने की जरूरत है। इन कार्यों के लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाना चाहिए। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साथ ही विधायक ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में भी भ्रष्टाचार रोकने के लिए नई कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।