संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ क्षेत्र में बंद मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए। वारदात का पता उस समय चला जब पीड़ित रातभर ड्यूटी करने के बाद मंगलवार सुबह घर लौटे।
बहालगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की रात ड्यूटी पर गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब लौटे तो उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से गहने, नकदी व अन्य सामान गायब था।
पीड़ित ने बतयाा कि चोर तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, करीब दो ग्राम सोने का ओम, सोने की अंगूठी, घड़ी, नकदी तथा मोबाइल ले गए हैं। बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।