फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 25 Feb 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित विकास नगर में चोरों ने एक बंद मकान से 3.65 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार के साथ रोहतक के अपने पैतृक गांव बलियाना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शहर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरोई रोड स्थित विकास नगर में रहने वाले रोहतक के गांव बलियाना के साहिल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह परिवार के साथ शादी में अपने गांव गए थे। सोमवार को उनके पास दोस्त जीतू ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने वापस आकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर घर के अंदर अलमारी में रखे 2.15 लाख रुपये, गुल्लक से करीब 1.30 लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी, सोने की चेन, मंगलसूत्र और चांदी के गहने गायब थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी और जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें