फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवन के साथ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Wed, 25 Feb 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस ​शिविर के शुभारंभ पर हवन करते कॉलेज मैनेजमेंट सदस्य व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन का आरंभ हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज वाइस प्रेसिडेंट राजेश मित्तल एवं मैनेजमेंट सदस्य रामकरण मौजूद रहे। शिविर का विधिवत उद्घाटन करते हुए उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि एनएसएस केवल एक सह-शैक्षणिक गतिविधि नहीं बल्कि छात्राओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता एवं राष्ट्र भावना के विकास का एक प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को इस शिविर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस की तीनों इकाइयों की प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. नीलम देशवाल, डॉ. पूनम सिहाग तथा डॉ. पूजा रंजन ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बताया कि सात दिनों में छात्राओं के लिए स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में एनएसएस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. ममता गुप्ता, डॉ.सुमन सिंधवानी सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर के प्रथम दिन एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें