फोटो :38: सोनीपत के देवडू रोड पर युवक पर किए गए हमले के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एसीपी राहु
- फोटो : kathua
सोनीपत। देवडू रोड पर युवक ने कार सवार युवकों पर हमला करने व कार तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और बाद में हथियार मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव थाना कलां निवासी अमित फिलहाल ऋषि कुंज कॉलोनी की गली नंबर-2 निवासी अमित ने बताया कि वह चालक हैं। वह शनिवार शाम को कन्यादान डालकर गांव देवडू से घर आ रहे थे। देवडू रोड पर कार सवार गांव पुरखास निवासी भारत व 3-4 युवकों ने उन्हें गली में रोककर गाली-गलौज किया।
साथ ही धमकी दी कि कल का सूरज नहीं देख पाएगा। वह अपने घर चले गए। 22 मार्च को उनके मोबाइल पर संसार नाम के युवक ने कॉल कर धमकी दी। शनिवार को वह अपने दोस्त समुंद्र के कार में जा रहे थे तो देवडू रोड पर चार गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।
उन्होंने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनमें से दो युवकों संसार व भारत को वह जानते हैं। बाद में वह धमकी देकर भाग गए। भारत अपनी पिस्तौल को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसीपी राहुल देव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिस्तौल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फोटो :38: सोनीपत के देवडू रोड पर युवक पर किए गए हमले के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एसीपी राहु- फोटो : kathua