फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फंदा लगाया

Tue, 22 Jul 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। फिरोजपुर बांगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव बुकटा बराही निवासी सागर (20) के रूप में हुई। वर्तमान में वह फिरोजपुर बांगर में रह रहा था।
विज्ञापन

सागर के पिता विजय सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे थे। सागर सबसे छोटा था। उसका दायां हाथ कलाई के पास से कटा हुआ था। काम नहीं मिलने से सागर कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे सागर घर से सड़क की तरफ जान की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि सागर ने अस्पताल परिसर में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विजय सिंह का कहना है कि मानसिक परेशानी के चलते ही उनके बेटे ने यह कदम उठाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही कि युवक ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें