फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एपस्टीन मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन

Tue, 03 Feb 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। एपस्टीन फाइल्स मामले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जुड़ने से देश में सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर गोहाना में नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निश्चित कटारिया ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में कई बड़े नेताओं और मशहूर लोगों के नाम सामने आने की बातें कही जा रही हैं। इन फाइल्स में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और द्वीप पर पार्टियों के आरोप हैं।
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी इन चर्चाओं में लिया जा रहा है। ऐसे में देश जानना चाहता है कि मोदी और एपस्टीन के बीच क्या संबंध थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बजट में हरियाणा को न तो कोई नई यूनिवर्सिटी दी गई और न ही मेडिकल कॉलेज। हरियाणा पर करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। काम के लिए पैसे नहीं हैं तो फिर मनरेगा में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी कैसे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें