सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर गन्नौर-राजलू गढ़ी स्टेशन के बीच मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जांच अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गन्नौर-राजलू गढ़ी स्टेशन के बीच मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में मृतक की पहचान गांव रामनगर निवासी (27) विपिन के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के भाई आदित्य ने बताया कि उनके बड़े भाई विपिन शादीशुदा थे और खेतीबाड़ी व दूध की डेरी का काम करते थे। शादी के बाद उनके दो लड़के एक तीन साल व एक डेढ़ साल का है। विपिन गांव रामनगर में अपने माता-पिता, तीन भाईयों, पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। उनके आत्महत्या करने से परिवार में शोक है।
रेलवे पार्किंग में मिला व्यक्ति का शव
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर सड़क के साथ बने फुटपाथ के पास बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। पुलिस की प्राथमिक जांच व्यक्ति की मौत बीमारी के कारण हुई है। मृतक के शरीर पर काली टीशर्ट व काले रंग का पायजामा मिला। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।