फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक का आरोप मां की मौत के बाद बनाई फर्जी वसीयत, जमीन हड़पने की कोशिश

Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एक युवक ने दो ग्रामीणों पर उनकी जमीन हड़पने के लिए उनकी मां की फर्जी वसीयत व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी मां ने पहले पति की मौत के बाद देवर से शादी की थी। मां के निधन के बाद यह जमीन उनके बेटों के नाम आ गई। इसी दौरान दो लोगों ने फर्जी कागजात के बल पर जमीन हड़पने की कोशिश की है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव कानोंदा निवासी कुलवंत ने पुलिस आयुक्त व मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनकी मां फूलदेवी उर्फ फूलपति की शादी गांव भटाना जाफराबाद के सुखबीर से हुई थी। सुखबीर की मृत्यु के बाद उनकी मां का विवाह सुखबीर के भाई व उनके पिता अंग्रेज से हो गया था। उनकी मां के निधन के बाद सुखबीर और अंग्रेज की जमीन तीनों भाइयों के नाम पर आ गई थी। उनकी मां का निधन 30 जुलाई, 2004 को गांव कानोंदा में हुआ था। बाद में सोनीपत कोर्ट में एक दीवानी मुकदमा दायर किया गया, जिसमें फूलदेवी के नाम से वसीयत 10 सितंबर, 2004 की तारीख की लगाई गई है। उनका आरोप है कि मां के निधन के बाद फर्जी वयीयत व 15 सितंबर, 2004 का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया गया। उनकी जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में पुलिस ने गांव भटाना जाफराबाद के दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें