फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिर में चोट मारकर की गई थी युवक की हत्या

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव बहालगढ़ के पास मिला युवक, जिसकी हत्या की पुष्टि हुई। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव बहालगढ़ के पास लावारिस मिले एक युवक की सिर में चोट मारने और घसीटने से मौत हुई थी। चिकित्सक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि की है। जिसके बाद पुलिस ने बहालगढ़ गांव के सरपंच के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की पहचान की कोशिश कर रही है। वहीं युवक के हाथ पर गुदे नाम से भी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव बहालगढ़ निवासी राजेश ने बताया कि वह गांव के सरपंच हैं और हाईवे पर वाहनों के सेल-परचेज का काम करते हैं। 11 जनवरी को उन्होंने एनएच-44 के पास एक युवक को बेसुध हालत में पड़े देखा था। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया था, जहां उसकी मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर बहालगढ़ के पास घूमता रहता था। उन्हें लगा था कि भूख-प्यास व ठंड से उसकी मौत हो गई। शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था।

अब पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. पंकज केसवानी ने अपनी रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। रिपोर्ट में युवक के सिर व अन्य हिस्सों पर चोट व घसीट के साथ डंडे के निशान होने की पुष्टि की है। युवक के शरीर पर करीब 20 निशान मिले हैं। चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंसेट
पहचान के प्रयास किए तेज

पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जांच अधिकारी कुलदीप के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी। उसने तंबाकू रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। जिसके अलग व बाजुओं पर सफेद पट्टी लगी है। युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में सोनिया रानी लिखा है। जिसमें बीच में क्रॉस का निशान बना है। वहीं दूसरे हाथ पर हेरारपूर्ति लिखा है। पुलिस उसके हाथ पर गुदे नामों से भी उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।



वर्जन

लावारिस मिले युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम में चिकित्सक ने हत्या का अंदेशा जताया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद जल्द हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें