फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी : जयभगवान आंतिल

विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल व अन्य। स
विज्ञापन
राई। आंतिल बारहा खाप के प्रधान एवं कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने सोमवार को बहालगढ़ में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर रोष जताया। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों पर रोष जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार बचती नजर आ रही है। भाजपा सरकार में किसान, कर्मचारी, युवा व खिलाड़ी सब परेशान हैं, उनको अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। जयभगवान आंतिल ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए काम किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत किसान, कमेरे व खिलाड़ी विरोधी नीतियों से काम करने वाली भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। इस दौरान विभिन्न गांव से आए ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें