फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर धक्का दिया, खंभे का तार पेट में लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 हुडा पार्क के पास चाऊमीन खाने के दौरान स्टूल पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के युवक को दूसरे पक्ष के युवक ने टूटे पड़े बिजली के खंभे पर धक्का देकर गिरा दिया। इससे खंभे से निकला तार युवक के पेट में जा लगा। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक के साथी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला बेगुसराय फिलहाल जनता कॉलोनी निवासी अमरजीत ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि भवन निर्माण का कार्य करता है। जनता कालोनी में रहने वाला कृष्ण कुमार और रणजीत सैनी उसके दोस्त हैं। वह तीनों 10 सितंबर की रात को बाइक पर चाऊमीन खाने के लिए सेक्टर-14 में हुडा पार्क के पास गए थे। इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां पर चाउमीन खाने पहुंचे थे। वहां स्टूल पर बैठने के लिए उनकी युवकों से कहासुनी हो गई। वह कृष्ण और रणजीत के साथ मारपीट करने लगे। इसी मारपीट में एक युवक ने रणजीत को धक्का दे दिया। जिससे रणजीत एक टूटे पड़े बिजली के खंभे पर गिर गया। जिससे खंभे से निकले लोहे के तार उसके पेट में घुस गए। हमला करने वालों में एक युवक सिक्का कॉलोनी का दर्शन था। हमलावर वहां से फरार हो गए। उन्होंने रणजीत को सामान्य अस्पताल से भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने अब युवक के साथी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर दर्शन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें