अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर बंदेपुर फाटक के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में शव गृह में पोस्टमार्टम कराकर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार प्रात: करीब 10.30 बजे बंदेपुर फाटक के पास 30 वर्षीय एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कू दकर जान दे दी। मालगाड़ी तेज गति से दिल्ली की तरफ जा रही थी।
राहगीरों ने मामले की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव पर लाल रंग की टी शर्ट, नीले रंग का लोअर और पैरों में हवाई चप्पल थी। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।