फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने उतरा व्यक्ति पानी में बहा

Tue, 24 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बुध विहार में रहने वाला एक व्यक्ति सोमवार को यहां नहर में बह गया। वह दिल्ली से गांव खानपुर कलां पीजीआई में अपनी भाभी की तबियत जानने आया था। रास्ते में गर्मी की वजह से नहाने के लिए नहर में उतरा, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया। सोमवार देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  गन्नौर के गांव उद्देशीपुर निवासी सुनील (30) पुत्र रामकिशन दिल्ली के बुध विहार में रहता है।
विज्ञापन


उसने वहां गैस स्टोव को रिपेयर करने की दुकान खोल रखी थी। सोमवार को सुनील के साथ उसका भाई राजेश, फुफेरा भाई सोनी, दोस्त संजीव, ड्राइवर राजेश और दुकान का नौकर लालू एक क्वालिस गाड़ी से गांव खानपुर कलां के पीजीआई में पहुंचे। वहां पर सुनील की भाभी का इलाज चल रहा था। जो एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। भाभी का कुशल-क्षेम जानने के बाद वापस जा रहा था।

जब सुनील ने गांव कासंडी के समीप से गुजर रही डबल नहर को देखा तो वह नहाने के लिए रुक गया। सुनील ने अपने कपड़े उतार कर नहाने के लिए नहर में डुबकी तो लगाई पर पानी के तेज बहाव के चलते वह ऊपर नहीं आ पाया और लापता हो गया। सूचना पर सदर थाना के प्रभारी कुलदीप देशवाल के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा नहर के पानी को कम करवाकर गोताखोर को बुलवाया गया है, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। सुनील के 4 बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें