फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वदेश नहीं लौट सका युवक, रास्ते में संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वदेश जाने के लिए बस में सवार हुए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त के साथ स्वदेश लौट रहा था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को शवगृह में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल के कंचनपुर निवासी दिनेश राणा (22) करीब डेढ़ माह से राई में आए थे। वह बीसवां मील के पास किराये रह रहे थे। वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते थे। वह 10 दिन से बुखार से बीमार चल रहे थे। वह शनिवार को दोस्त के साथ अपने घर पर जाने के लिए बस में बैठे थे, बस में कुछ दूरी पर चलते ही अचानक बेहोश हो गये थे। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें