फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शव की शिनाख्त... बिहार की रहने वाली थी महिला, पति पर लगाया था चाकू मारने का आरोप

Sun, 10 Nov 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली में महिला की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। महिला बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। महिला कुंडली में एक युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने मामले में जांच को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने बताया था कि उनकी किराना की दुकान है। वह रविवार रात 10:30 बजे दुकान पर थे। इस बीच एक महिला नीलकंठ धर्मकांटा की तरफ से दौड़ती हुई आई थी। उसे चाकू मारे गए थे। महिला ने कहा था कि उसके पति ने चाकू मारे है। इसके बाद वह बेसुध हो गई थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस टीमों ने महिला की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया था।
कुंडली क्षेत्र में सभी कॉलोनी में जाकर महिला का फोटो दिखाकर पूछताछ की थी। अब पता पता लगा कि महिला का नाम ममता था और वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के गांव खनई की रहने वाली थी। उसके पति का नाम महेश पंडित है। पता लगा कि वह कुंडली निवासी रवि की कॉलोनी में किसी अमोद नाम के युवक संग रहती थी। अमोद मुजफ्फरपुर के गुमरिया गांव का है। उसका आधार कार्ड पुलिस को मिला है। अब पुलिस ने महिला के पति के साथ ही अमोद की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें