फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं का विद्यालय में किया स्वागत

Thu, 05 Dec 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय पहली किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का गोहाना रोड स्थित इंडियन मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 11 खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते थे। जिलास्तरीय पहली किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिसंबर को वेस्ट राम नगर स्थित छोटू राम आर्य (सीआरए) महाविद्यालय में किया गया था।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के सहयोग से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन (एसएसए) ने करवाया था। प्रशिक्षक साहिल ने बताया कि विद्यालय की खुशी ने भाला फेंक में प्रथम, पावनी ने बॉल फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खुशी ने पीछे फेंक में द्वितीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में आरव, मोक्ष, यादना, अंश, गुंजन व दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं, 100 मीटर दौड़ में वंश, अंश और वरदान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रबंधक नीलम ने फूल-माला व मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें