फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मौसम ने ली करवट, गर्मी से आमजन को मिली निजात, गन्नौर में हुई ओलावृष्टि

Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड पर सड़क पर गिरे ओले। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मंगलवार को जिले में हुई हल्की बारिश के बाद वीरवार को एक बार फिर से मौसम बदला और दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवा के साथ दोपहर 2 बजे के करीब एक बार तेज बारिश शुरू हुई जो 20 मिनट तक रुक-रुक कर चलती रही। जिले के गन्नौर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है जिससे मौसम एक बार फिर से खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

वीरवार को सरगथल केंद्र पर न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में यहीं पर सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
वहीं, गन्नौर क्षेत्र में शाम को अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश हुई जबकि जीटी रोड की ओर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, किसानों के लिए यह बदलाव चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें