फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेट खोल रहे चौकीदार की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत

Sun, 04 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: अमित दीक्षित। फाइल फोटो - फोटो : kathua
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे गेट पर तैनात चौकीदार बस की चपेट में आ गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला औरैया के बाबरपुर स्थित विद्यानगर निवासी अमित दीक्षित खेवड़ा के एक निजी स्कूल में चौकीदार थे। शनिवार सुबह जब वह स्कूल का गेट खोल रहे थे तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे वह बस की चपेट में आ गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि मृतक के परिजन रविवार को पहुंचेंगे। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें