फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12 डाॅक्टरों की नियुक्त से मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में 12 नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। आठ की ड्यूटी आपातकालीन कक्ष में लगाई गई है। तीन महिला चिकित्सकों को गर्भवती की डिलीवर के लिए प्रसूति विभाग में तैनात किया गया है। अब इन वार्डाें में सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सकों को नहीं बुलाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए 29 मार्च को नई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। जिले में 34 चिकित्सक नियुक्त होने थे। इनमें से जिला नागरिक अस्पताल में 17 को भेजा जाना था। अप्रैल के पहले सप्ताह में 17 में से 12 चिकित्सकों ने नियुक्ति पाई थी।
अस्पताल प्रबंधन ने आठ चिकित्सकों को आपातकालीन कक्ष में लगाया है। इनमें डॉ. आशीष कुमार, डॉ. गौरव, डॉ. चिराग सेठ, डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. समरेंद्र सिंह, डॉ. अनिरुद्ध सिवाच, डॉ. विजय कुमार, डॉ. धीरज कुमार शामिल हैं। इन चिकित्सकों के माध्यम से आपातकालीन कक्ष में आने वाले मरीजों के इलाज में सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें