फोटो : सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम कार्यालय पहुंचे चौकीदारों की समस्या सुनते एसडीएम डा. निर्मल
- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
फोटो 10: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम कार्यालय पहुंचे चौकीदारों की समस्या सुनते एसडीएम डा. निर्मल नागर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ग्रामीण चौकीदारों ने समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या से एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को अवगत करवाते हुए उसे दूर करने की मांग उठाई। चौकीदारों ने कहा कि वह दो साल से परेशानी झेल रहे हैं। उन्हें 15 से 20 दिन की देरी कर वेतन दिया जाता है।
चौकीदारों ने कहा कि 5 फरवरी को बजट जारी हो चुका है लेकिन आज तक उनके खातों में वेतन नहीं पहुंचा है। उनका आरोप है कि हर महीने उन्हें ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। चौकीदार अमित ने बताया कि उन्हें पांच माह से वेतन नहीं मिला है।
इसी समस्या को लेकर जयभगवान, विनोद, संदीप, राजेंद्र, नरेश, पवन और सुनील सहित अन्य चौकीदारों ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर से समय पर वेतन जारी कराने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। चौकीदारों ने कहा कि उनके साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। एसडीएम ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द उनका वेतन भिजवा दिया जाएगा।