फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फिर बढ़ा इंतजार...हिंदू शिक्षण संस्था का चुनाव स्थगित

Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव पर स्टे लिया गया है। जिससे चुनाव को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब और बढ़ गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हिंदू शिक्षण संस्था के चुनाव की अधिसूचना 13 सितंबर को जारी की गई थी। इस समयावधि तक सदस्यों की सूची जारी नहीं की गई। रिटर्निंग अधिकारी की तरफ से 21 सितंबर को सदस्यों की सूची प्रकाशित की गई। नियमों के अनुसार जिस दिन किसी सोसाइटी के चुनाव अधिसूचित किए जाते हैं, उससे पहले प्रशासक को वोट देने के हकदार सदस्यों की सूची प्रकाशित करनी होती है। जबकि यहां ऐसा नहीं किया गया। 25 सितंबर को याचिकाकर्ता ने इस मामले में राय मांगी कि क्या रिटर्निंग अधिकारी चुनाव कार्यक्रम के बाद धारा 39(3) के अनुसार वोट देने के हकदार सदस्यों की सूची प्रकाशित करने में सक्षम है या नहीं। जिसे देखते हुए मामले में स्थिति स्पष्ट होने तक सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
सोसाइटी का अंतिम चुनाव तीन साल के लिए 25 फरवरी 2018 को हुआ था। उसके बाद सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी समय पर चुनाव कराने में विफल रही। अब 18 अगस्त को सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। आरओ ने गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए 13 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया। जिसके बाद 18 सितंबर को चुनाव को लेकर दो याचिकाएं डाली गई। 5 अक्तूबर को दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम जारी होने के समय कोई सदस्य सूची प्रकाशित नहीं की गई थी। बाद में इसे जल्दबाजी में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें