फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के साथ पौधरोपण करती प्राचार्य गीता। स
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस शिविर के दौरान प्राचार्य गीता के साथ स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। आयुष विभाग से आए योग सहायक सुमन बाला व बलकेश ने सूर्य नमस्कार करवाने के साथ योग का महत्व बताया।
स्वयंसेविकाओं ने समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ भावनात्मक एवं शैक्षिक अनुभव साझा किए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दिव्याश्री व डाॅ. आशा रानी मौजूद रहीं। संवाद