फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 मीटर मीनू और 300 में आरती ने सबसे तेज दौड़ लगाई

Thu, 12 Feb 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर लड़कियों की दौड़ प्रति
विज्ञापन
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग की ओर से बुधवार को सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गन्नौर एसडीएम प्रवेश कादियान व नगराधीश डाॅ. अनमोल ने महिला खिलाड़ियों का प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीटीएम डाॅ. अनमोल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर साइकिल दौड़, डिस्कस थ्रो व म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय व रुखसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, काजल द्वितीय व विनती तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर महिला दौड़ में नैंसी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में कसमिला प्रथम, सरिता द्वितीय व मोंटी तृतीय स्थान पर रहीं। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में नेहा पहले, प्रीति दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में रसमिला ने पहला, अनिल कुमारी ने दूसरा और चंद्रकला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एसडीएम प्रवेश कादियान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को 4100, 3100 एवं 2100 रुपये पुरस्कार राशि व प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस दौरान जयवीर, सुनीता, दिलबाग, बबीता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम प्रवेश कादियान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है और खेल के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छू रही है। नगराधीश डाॅ. अनमोल ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सशक्त मंच देते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। महिला जितनी ज्यादा स्वस्थ होगी उतना ही ज्यादा हमारा देश और समाज तरीके करेगा।

सोनीपत सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर लड़कियों की दौड़ प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें