फोटो 39: साेनीपत के पुलिस लाइन में जनरल परेड के उपरांत सरकारी वाहनों की तकनीकी स्थिति जांचते एसीपी राजदीप मोर। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) राजदीप मोर ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया।
परेड के बाद एसीपी ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों के रखरखाव, अभिलेखों के संधारण और कामकाज की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कार्यालयों में साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सरकारी वाहनों की तकनीकी स्थिति भी जांची
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर में खड़े सरकारी वाहनों की भी जांच की गई। वाहनों की साफ-सफाई, रखरखाव और तकनीकी स्थिति का अवलोकन किया गया। एसीपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी वाहनों को अच्छी स्थिति में रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तुरंत उपयोग किया जा सके।