फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचले बाइक सवार, एक की मौत

Fri, 20 Jun 2014 01:17 AM IST
सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुमासपुर चौक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब ये दोनों युवक दिल्ली से मनाली जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची
विज्ञापन

छतरपुर, दिल्ली निवासी अभिषेक अरोड़ा अपने दोस्त अभिषेक मेहता के साथ घूमने के लिए बाइक से मनाली जा रहा था। जब वह बृहस्पतिवार को जीटी रोड पर सुबह के समय कुमासपुर चौक के पास पहुंचा तो उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों ही युवक ट्रक के नीचे आ गए।

अभिषेक अरोड़ा ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं अभिषेक मेहता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकाें ने अभिषेक मेहता को तुरंत पीजीआई के लिये रेफर कर दिया। देर शाम तक अभिषेक मेहता की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं अभिषेक अरोड़ा का शव सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार ट्रक का नंबर हिमाचल प्रदेश का है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें