फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 19 Jun 2014 01:23 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने पड़ोसन को घर बुलाया और उसके बाद वहां मौजूद पुरुष मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। बाद में महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला (50) थाना राई पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में मुकेश नाम की एक महिला रहती है। उसने गत 12 जून की रात को उसे अपने घर बुलाया कि उसका पति बाहर गया और वह घर पर अकेली है। जिस पर वह मुकेश के घर सोने के लिए चली गई। महिला का आरोप है कि रात को गांव पलड़ी कलां निवास राजकुमार मुकेश के घर आ गया। उसका अक्सर मुकेश के घर आना जाना रहता था। रात को मुकेश की मदद से आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला डर के कारण कई दिन तक चुप रही। आखिरकार मंगलवार को महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। राई थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर राई थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए एएसआई उर्मिला और एसआई नरेश कुमार की दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें