फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आजादी की लाै जलाने से पहले बुझ गईं तिरंगा लाइट

Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एक तरफ देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है तो दूसरी तरफ शहर में लगीं तिरंगा लाइट पर अंधेरा छाने लगा है। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर लगीं स्ट्रीट लाइट पर आठ माह पहले तिरंगा लाइट लगाई गई थीं। इनको ठीक करने के लिए निगम प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से 1769 तिरंगा लाइट पर करीब 41 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से नगर निगम ने दिसंबर 2023 में 16 लाख रुपये से 669 तिरंगा लाइट लगाई थीं। इसके बाद निगम अधिकारियों ने काम बंद कर दिया था। 16 फरवरी को सोनीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान निगम अधिकारियों को 4000 तिरंगा लाइट लगाने का लक्ष्य दिया था।
अधिकारियों ने 25 लाख रुपये से 1100 लाइट और लगवाई थीं। यह लाइट मार्च व अप्रैल में लगाई थीं। शुरुआत में यह लाइट काफी बेहतर लगीं और शहर के मार्गों का नजारा ही बदल गया था। पांच माह में ही यह लाइट खराब होने लगीं। अब इनको ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी की वजह से एक के बाद एक काफी लाइट खराब हो चुकी हैं। इसके अलावा तिरंगा लाइट के हर पोल पर फाइबर इंटरनेट के तारों का जाल बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें