फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़े विवि और प्रोफेशनल कोर्स की ओर बढ़ा युवाओं का रुझान

Thu, 21 May 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के सेक्टर-12 ​​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। दाखिले के लिए निर्धारित अंतिम तिथि में अब केवल 10 दिन शेष हैं मगर विद्यार्थी अभी तक आवेदन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश और प्रोफेशनल कोर्स के जरिए जल्द रोजगार पाने की उम्मीद में शहर से बाहर के संस्थानों का रुख कर रहे हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम है।
विज्ञापन

विद्यार्थी फिलहाल महाविद्यालयों में जाकर विषय, फीस संरचना और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेने तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। जिले के 23 राजकीय, निजी और एडिड महाविद्यालयों में इस वर्ष लगभग 13,530 सीटों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
यह है स्थिति

हिंदू कॉलेज में 1310 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 128 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

राजकीय महिला महाविद्यालय में 1190 सीटों पर मात्र 85 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया।

हिंदू कन्या महाविद्यालय में 400 सीटों के लिए 115 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजकीय कॉलेज में 480 सीटों के लिए केवल 135 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि विद्यार्थी अभी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं।
दिल्ली और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पहली पसंद
जिले के कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने का सपना संजोए हुए हैं। उनकी प्राथमिकता दिल्ली विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) की तैयारी में जुटे हैं।

वहीं, कई युवा निजी संस्थानों में स्किल आधारित और रोजगारोन्मुखी कोर्स चुन रहे हैं ताकि कम समय में नौकरी हासिल की जा सके। इस बार महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के अनुरूप होगी।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को एक समान डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराकर पारदर्शी तरीके से प्रवेश सुनिश्चित करना है। विद्यार्थियों को 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद 11 जून को पहली कटऑफ सूची जारी होगी। 15 जून तक फीस जमा करवाकर कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्जन

सीयूसीईटी की तैयारी के साथ-साथ स्थानीय महाविद्यालयों में भी ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -डॉ. सीमा गर्ग, प्राचार्य हिंदू कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें