फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करवाने के लिए 15 को रवाना होगी ट्रेन

Mon, 11 May 2026 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करवाने के लिए 15 मई को दूसरी विशेष ट्रेन सिरसा से रवाना की जाएगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि इच्छुक वृद्धजन 13 मई तक www.saralharyana.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। दूसरी विशेष ट्रेन सिरसा–दिल्ली ट्रैक पर पड़ने वाले जिलों के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दूसरी विशेष ट्रेन 15 मई को सिरसा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा करने वाले बुजुर्गों को आधार कार्ड, दो फाेटो लेकर आने अनिवार्य हैं। लाभार्थियों को अपने निकटतम रेलवे स्टेशन पर स्वयं पहुंचना होगा।
विज्ञापन

जिन लोगों का सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें स्टेशन पर डीआईपीआरओ कार्यालय की ओर से आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। उसी के आधार पर त्रा की अनुमति दी जाएगी। डीआईपीआरओ कार्यालय व रेलवे अधिकारियों के समन्वय से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें