सोनीपत। गांव जाहरी में भारत केसरी जगदीश पहलवान की समाधि स्थल का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि इस पर 3.35 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 2 लाख रुपये और भी खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत केसरी जगदीश पहलवान हरियाणा के गौरव हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा में काफी पहलवान उभर कर आए और भारत का नाम रोशन किया। आज हरियाणा खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जमीन स्तर पर कार्य करने की जरूरत है।
इस दौरान सरपंच विनोद कुमार, भोजा पहलवान, ब्राह्मण उत्थान परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, गौतम वशिष्ठ, विनोद शर्मा, रविंद्र जाहरी व प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे।