गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर ने कान के बाले चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत जिला के गांव वजीरपुर टिटाना निवासी अर्जुन है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए कान के बाले बरामद किए हैं।
गांव घसौली निवासी गुड्डी ने 23 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पबनेरा रोड से अपने घर आ रही थी। पबनेरा की तरफ से एक गाड़ी आ कर रुकी थी। इसमें सवार साधू ने जींद जाने का रास्ता पूछा, वह जब खिड़की के पास साधू को रास्ता बताने लगी थी, तभी साधू ने सिर पर आशीर्वाद देने के लिए हाथ रखा और बात करने लगा। उस साधू की बातों में आ गई। इसके बाद वह उनके कानों के बाले चुरा कर भाग गया था। इस पर बड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद गन्नौर क्राइम यूनिट ने आरोपी बलराज व मंजीत को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आराेपी अर्जुन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप