फोटो 21- सोनीपत के गोहाना में समता चौकी के पास सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोरी का संदिग्ध। स्रोत
गोहाना। शहर की समता चौकी के पास चोर दो मिनट में बाइक चोरी कर ले गए। बाइक चालक जब वापस आए तो उन्हें बाइक नहीं मिली। बाइक सवार ने दुकान में लगे सीसीटीवी में देखा तो युवक बाइक खड़े करते ही बाइक चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है।
सोनीपत मोड निवासी तरुण ने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के की बाइक लेकर शहीदी चौक के पास मोबाइल की दुकान पर गए थे। वह बाइक को दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी करके दुकान में चले गए। कुछ देर बाद आकर देखा तो उनकी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने दुकान में लगी सीसीटीवी की जांच की तो चोर बाइक खड़ी करते ही बाइक को चोरी करके लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ नई सब्जी मंडी में आदर्श नगर निवासी राजेश सुरा की बाइक गोदाम से चोरी हो गई है। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाना शहर की पुलिस को दी है।