फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में गांव लाठ की टीम रही विजेता

Tue, 14 Jan 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के गांव लाठ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर लगाते खिलाड़ी। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लाठ स्थित दादा गाजी मर्द मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 20 टीमों ने प्रतिभागिता की। कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कृष्ण सरगथल व बतौर विशिष्ट अतिथि विनय गुलिया ने शिरकत की। प्रतियोगिता के 36 किलो भार वर्ग में गांव लाठ व 47 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

आयोजक भीम अवार्डी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक कंवर सिंह गुलिया व बली पहलवान की याद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दो भार वर्ग (36 व 47 किलो भार वर्ग) के मुकाबले कराए गए। 36 किलाे भार वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गांव लाठ की टीम ने गांव सिलाना की टीम को 38-22 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला में कोंड (करनाल) ने लाठ बी को हराया। फाइनल मुकाबले में गांव लाठ की टीम ने कोंड को 17-15 के स्कोर से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने बताया कि 47 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम गांव लाठ की टीम को हराकर विजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में 36 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ, उप विजेता को 31 सौ व 47 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 61 सौ, उपविजेता को 41 सौ रुपये से सम्मानित किया गया। सभी मुकाबले मिट्टी के मैदान पर आयोजित कराए गए। प्रतियोगिता के दौरान राजबीर सरपंच, शीलकराम फौजी, श्रीभगवान, अनिल, भीम अवार्डी धर्म सिंह, रविंद्र व सुरेंद्र लाठ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें