फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खो-खो में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नाहरी की टीम बनीं विजेता

Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के गांव नाहरी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेलक - फोटो : jammu news
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल व खो-खो की छह-छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की 400 व लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके अलावा खिलाड़ियों ने लंबी कूद में भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में लक्कीराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलालपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा। खो-खो में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहरी की टीम प्रथम व धनीराम मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलूपुर की टीम द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, यश द्वितीय व मोहित तृतीय। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों में साक्षी ने प्रथम, दृष्टि ने द्वितीय व दीप्ति ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद में अतिन ने पहला, राहुल ने दूसरा व हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कियों में अंजली प्रथम, कुसुम द्वितीय व मानसी तृतीय रही। इस दौरान प्राचार्य प्रवीन कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पदक, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आदर्श युवा खेल एवं विकास समिति का सहयोग रहा। वॉलीबॉल प्रशिक्षक कोमल, पीटीआई जितेंद्र सिंह, राजबीर मलिक, रामनिवास, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें