फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल स्तर में वृद्धि के लिए दिया लक्ष्य समय पर पूरा हो : एडीसी

Fri, 20 Mar 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि भूजल स्तर में वृद्धि और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए जिले को जो लक्ष्य दिया गया है उसे आपसी तालमेल के साथ निश्चित समय में पूरा करें। वह वीरवार को लघु सचिवालय में केंद्र सरकार जल संचय जन भागीदारी अभियान ते तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को लेकर जिस भी विभाग ने जो गतिविधियां आयोजित की हैं उनका पूरा विवरण जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि इन कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा सके।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल संचयन, तालाबों और जोहड़ों के पुनर्जीवन, नालों और जल स्रोतों की सफाई, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों व अन्य जल संरक्षण गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियांवित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जल शक्ति मंत्रालय से सविता, सिंचाई विभाग दिल्ली डिवीजन से एक्सईएन मंजीत हुड्डा, जन अभियांत्रिकी विभाग से एक्सईएन नवीन गोयत, एचएसआईआईडीसी से रोबिन, सिंचाई विभाग से एक्सईएन विनोद कुमार, सीडीपीओ प्रवीण कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें