फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धूप निकलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत

Tue, 06 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार की सुबह आसमान में बादल की मौजूदगी से ठिठुरन बनी रही लेकिन दोपहर को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही जिससे गर्माहट का अहसास सीमित रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में मौसम का रुख एक बार फिर बदल सकता है। जगदीशपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिनभर करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। सोमवार को सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने जिले में 8 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

वर्जन

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम में बदलाव आएगा। 8 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। इसके बाद मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। 48 घंटे में आसमान में फिर से बादल छा सकते हैं। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें