फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बादलों में छिपे रहे सूर्य, ठंड से ठिठुरे लोग

Sat, 03 Jan 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत में नेशनल हाईवे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार का दिन लोगों के लिए ठिठुरन लेकर आया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने के चलते घने कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन न होने और सर्द हवा के चलने से ठंड का असर और तेज हो गया। कड़ाके की ठंड के चलते लोग दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


सरगथल केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहते हुए 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री था।
दिनभर बादलों की मौजूदगी के कारण धूप की तपिश महसूस नहीं हो सकी, जिससे ठंड का असर लगातार बना रहा। जिले में करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवा ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


प्रदूषण स्तर में सुधार, ग्रैप-3 की पाबंदी हटी

वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद जिले में ग्रैप स्टेज-3 के तहत लागू पाबंदियों को समाप्त कर दिया गया है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हाल के दिनों में तेज हवा और बेहतर मौसम की परिस्थितियों के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह निर्णय लिया है। एक्यूआई 202 दर्ज किया गया। हालांकि ग्रैप-2 के सभी प्रावधान पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।




दिनचर्या पर भारी पड़ी ठंड

ठंड का सीधा असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। सुबह और शाम के समय सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।


आने वाले दिनों में भी ठंड का यह दौर बना रह सकता है। आसमान साफ हुआ तो कोहरा फिर से छा जाएगा। बादल छाए रहने की स्थिति में धूप के अभाव में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक , कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें