फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने एआई आधारित नवाचार परियोजनाओं से दिखाई तकनीकी समझ और रचनात्मकता

Tue, 03 Feb 2026 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में आयोजित प्रीमियर एआई मेकाथॉन में विजेता व प्रतिभागी छात्राओ
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को प्रीमियर एआई मेकाथॉन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित नवाचार परियोजनाओं के माध्यम से अपनी तकनीकी दक्षता, तार्किक सोच और रचनात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में एआई के प्रति रुचि विकसित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा। मेकाथॉन में कुल छह टीमों की 27 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतिभागी टीमों ने प्रस्तुत परियोजनाओं का मूल्यांकन प्रेजेंटेशन, कंटेंट, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित आइडिया के आधार पर किया गया। मूल्यांकन उपरांत कॉलेज की दो सर्वश्रेष्ठ एआई परियोजनाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टीम-1 जीवीएम टेक टीम में शामिल अक्षिता, निशा, हिना व हेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम-2 अल्फा ग्रुप में शामिल प्रिया, तिलाक्षा, अंशु व कशिश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों टीमों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी गतिविधियां छात्राओं की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास को सशक्त बनाती हैं।

कंप्यूटर साइंस विभाग के एचओडी राकेश जुनेजा ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में भागीदारी छात्राओं को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करती है।
कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में सोनू गुप्ता और संजय यादव ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान मेनू सैनी, प्रीति, अंशु, डॉ. मोनिका विश्नोई, रितु, पारुल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें